कसाब की डीएनए जांच करवाई जाए : पाक

पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने संवादाताओं से कहा, "हम कसाब और मारे गए सभी आतंकवादियों का फिंगरप्रिंट चाहते हैं। हम अपने डाटा बेस के साथ इसका मिलान करना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा कि इस संबंध में पाकिस्तान में कार्रवाई जारी है लेकिन भारत को कुछ सवाल भेजे गए हैं जिनका जवाब उसे देना चाहिए। मलिक ने कहा कि जिन लोगों की तस्वीरें सबूत के रूप में दी गईं थीं वे पहचान में नहीं आ रही हैं। उन्होंने कहा, "सबूतों में एक नाम अली का है जिसे सियालकोट का बाशिंदा बताया गया है।
यह तो ठीक उसी तरह है कि कहा जाए कि न्यूयार्क का निवासी जॉन और दिल्ली का रहने वाला शर्मा है।" गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए हमले में लगभग 175 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications