पहली बार अंतरिक्ष में उपग्रह टकराए

पहली बार अंतरिक्ष में उपग्रह टकराए

अंतरिक्ष में एक अमरीकी निजी कंपनी का उपग्रह और एक बेकार हो चुका रूसी सैन्य उपग्रह टकरा गए हैं. उपग्रह टकराने की ये पहली घटना है.

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि इसमें से एक उपग्रह एक अमरीकी निजी कंपनी का संचार उपग्रह था जो 1977 में प्रक्षेपित किया गया था. दूसरा एक ख़राब हो चुका रूसी सैन्य उपग्रह था जिसे 1993 में प्रक्षेपित किया गया था.

ये उपग्रह साइबेरिया के लगभग 800 किलोमीटर ऊपर टकराए. इसके बाद अंतरिक्ष में इनके टुकड़े बिखर गए. इन दोनों उपग्रह का वज़न 450 किलोग्राम से अधिक बताया जा रहा है. नासा का कहना है कि टकराने की वजह की पूरी जानकारी कुछ सप्ताह बाद ही मिल पाएगी.

उसका कहना है कि इससे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र और अगली शटल प्रक्षेपण पर असर पड़ने की उम्मीद कम है लेकिन नासा इस पर नज़र रखे हुए है.

उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष में हज़ारों चीज़ें चकराती रहती हैं लेकिन चिंता इस बात को लेकर है कि कहीं इन उपग्रहों के टुकड़े अन्य उपग्रहों को नुक़सान न पहुँचा दें. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इन उपग्रहों का मलबा पृथ्वी की कक्षा में आकर जल जाएगा.

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दशकों के दौरान भेजे गए उपग्रहों और अन्य अभियानों से निकले कचरे का ढेर अंतरिक्ष में चक्कर लगा रहा है. इस कचरे पर बाहरी अंतरिक्ष के लिए गठित संयुक्त राष्ट्र समिति और नासा जैसी संस्थाएँ नज़र रखती हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+