पाक ने माना, 5 हमलावर पाकिस्‍तानी

Mumbai terror attack
नई दिल्‍ली/इस्‍लामाबाद, 12 फरवरी: मुंबई पर हुए आतंकी हमलों की जांच के बाद आखिरकार पाकिस्‍तान ने यह स्‍वीकार करने के लिए तैयार हो गया है कि पांच हमलावर पाकिस्‍तानी नागरिक थे।

पाकिस्‍तान की जांच कमेटी की रिपोर्ट में यह बातें सामने आयी हैं। यह रिपोर्ट पेश की जा चुकी है, लेकिन पाकिस्‍तान सरकार ने यह बात अधिकारिक रूप से नहीं स्‍वीकारी है। हालांकि पाकिस्‍तान पहले ही यह स्‍वीकार कर चुका है कि मुंबई हमले में पकड़ा गया एक मात्र आतंकी अजमल आमिर कसाब पाकिस्‍तानी है। जबकि भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक मुंबई पर हमला करने वाले दसों आतंकवादी पाकिस्‍तान के थे।

हमलावरों के पाकिस्‍तानी होने की बात फिलहाल अभी पाकिस्‍तानी मीडिया में आयी है। यही नहीं इन खबरों के मुताबिक पाकिस्‍तान अभी भी यह मानने को तैयार नहीं है कि हमलों की साजिश उनके मुल्‍क में रची गई।

इन सबके बाद भी अभी तक पाकिस्‍तान ने अधिकारिक तौर पर भारत से कोई भी चर्चा नहीं की है। नई दिल्‍ली में भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने बुधवार को एक बार फिर कहा था कि पाकिस्‍तान जो भी बात करे वो भारत सरकार से सीधी करे।

मुंबई हमलों के संबंध में और सबूतों की बात पर भी प्रणव मुखर्जी ने कहा कि इसके लिए पाकिस्‍तान अधिकारिक रूप से मांग करे। उन्‍होंने कहा कि मीडिया से आयी बातों पर भारत सरकार कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+