राज ठाकरे पर एक और मामला

यह मामला उतर भारतीयों के खिलाफ भड़काउ बयान देने व उन पर अत्याचार करने पर बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ा थाने में दर्ज हुआ।
असल में यह मामला नवंबर 2008 में ही दर्ज हो जाना चाहिये था, लेकिन उस दौरान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया था। बाद में बेनीपुर अनुमंडल के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हरिदयाल पटेल ने थाने को फटकार लगाते हुए मामला दर्ज करने के आदेश दिये।
यहां के अनुमंडल पुलिस अधिकारी बांके रजक के मुताबिक चौगना निवासी रामलखन मिश्र उर्फ रामू द्वारा दी गई तहरीर पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय के आदेश पर राज ठाकरे के खिलाफ धारा-115, 124-ए एवं 120-बी के तहत मामला दर्ज हुआ।
मामले में राज ठाकरे के खिलाफ उत्तर भारतीयों पर अत्याचार करने, हत्या एवं असंवैधानिक टिप्पणी करने का आरोप है।


Click it and Unblock the Notifications