मुम्बई, 12 फरवरीः विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी नोकिया फिनलैंड का अपना अनुसंधान केंद्र बंद करने जा रही है।कंपनी ऐसा वैश्विक आर्थिक नरमी से बढ़ी लागत में बचत के लिए करेगी और साथ ही 320 लोगों की छंटनी भी करेगी। कंपनी संयंत्र के 2500 कर्मचारियों की अस्थायी छंटनी भी कर सकती है, हालांकि वहां उत्पादन जारी रहेगा।