जेट एयरवेज से एक रुपए में यात्रा

एस योजना का लाभ 30 दिन पहले टिकट खरीदने वाले यात्रियों को मिलेगा। 30 अप्रैल तक ये किराए जेट और जेटलाइट दोनों पर लागू रहेंगे।
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के दबाव के चलते जेट एयरवेज और जेट लाइट ने प्रीमियम किराए और प्रमोशनल ऑफर वापिस लेने के चंद घंटों बाद ही इन्हें बहाल कर दिया।
गौरतलब है कि विमानन कंपनियों द्वारा किराया बढ़ाए जाने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने विमानन कंपनियों को गुटबंदी न करने की चेतावनी दी थी।
उन्होंने कहा, 'हम निगरानी रखेंगे और ऐसा मामला सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।' मंगलवार को बहुत सी बड़ी एयरलाइंस ने प्रमोशनल ऑफर वापस लेने के साथ ही किराए बढ़ाने की घोषणा की थी।
स्पाइसजेट ने किराए में 30-40 फीसदी तक इजाफा करने का फैसला किया है। कंपनी की प्रवक्ता ने बुधवार को कहा है कि जनवरी में जो किराए थे, उनमें कंपनियों को लाभ में आने के लिए 100 फीसदी लोड फैक्टर दिखाना होगा। किंगफिशर एयरलाइंस और जेट एयरवेज पहले ही किराए बढ़ाने के बारे में बयान जारी कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications