संप्रग सरकार ने सामाजिक क्षेत्र की नीतियों पर काम किया: पाटिल
उन्होंने कहा, "लोकतंत्र को मापने का सबसे आसान पैमाना यह है कि आम आदमी को क्या मिला?"
राष्ट्रपति ने सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षो के दौरान सामाजिक क्षेत्र में उठाए गए कदमों की चर्चा की। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) का लाभ वर्ष 2007-2008 में लगभग 3.4 करोड़ घरों तक पहुंचा। इस योजना के अंतर्गत जिन लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया उनमें 55 प्रतिशत लोग अनुसूचित जनजाति और 49 प्रतिशत महिलाएं थीं। "
उन्होंने कहा, "पीछे मुड़कर देखने पर हमें आशा दिखाई देती है। हम न केवल चुनौतियों का सामना कर पाए बल्कि मजबूत बनकर भी उभरे हैं। आतंकवादी हिंसा की वजह से हमारे राष्ट्र के सामने जो चुनौती खड़ी हुई है उससे मुकाबला के लिए आम लोगों ने भी एकजुटता दिखाई है।"
प्रतिभा पाटिल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ्य होने और कामकाज पर जल्द लौटने की भी कामना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications