निठारी मामले में पहला फैसला शाम 4 बजे तक स्थगित
गाजियाबाद स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने निठारी गांव की 14 वर्षीय रिंपा हालदार के बलात्कार और हत्या के मामले में फैसला सुनाएगी। इस मामले में सुनवाई पिछले महीने पूरी कर ली गई थी।
विशेष न्यायाधीश रमा जैन ने नोएडा की सेक्टर-31 की कोठी डी-5 के मालिक मोनिंदर सिंह पंधेर को इस मामले में अपनी भूमिका स्पष्ट करने का आखिर मौका दिया।
उन्होंने पंधेर से पूछा कि अगर वह इस मामले के आरोपी और अपने घरेलू नौकर सुरेंद्र कोली द्वारा जनवरी, 2007 में दिल्ली की एक अदालत में दिए गए बयान के बारे में कुछ कहना चाहता है तो उसके पास यह आखिरी मौका है। इसके जवाब में पंधेर ने कहा, "मैं कुछ नहीं कहना चाहता।"
जैन ने पंधेर से पूछा कि क्या पायल, जिस महिला का जिक्र कोली ने अपने बयान में किया है, उससे उसके ताल्लुक थे तो इसका जवाब उसने हां में दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications