प्रमुख अमेरिकी बैंकों ने कहा, अभी भी दे रहे हैं ऋण
वाशिंगटन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार द्वारा दी गई अरबों डॉलर की सहायता को लेकर आलोचना झेल रहे अमेरिका की प्रमुख वित्तीय संस्थाओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने बुधवार को जोर देकर कहा कि उन्होंने ऋण देना जारी रखा है।
अमेरिका की प्रमुख वित्तीय संस्थाओं के आठ अधिकारियों ने वित्तीय सेवा समिति के समक्ष एक सुनवाई में यह बात कही। इन अधिकारियों में सिटीग्रुप के सीईओ विक्रम पंडित भी शामिल थे।
पंडित ने कहा, "अमेरिकी लोगों को यह अपेक्षा रखने का अधिकार है कि हम कोषों का जिम्मेदारी से, जल्द और पारदर्शिता पूर्वक इस्तेमाल करें ताकि अमेरिकी परिवारों, कारोबारों और समुदायों की मदद की जा सके।"
पंडित ने कहा कि उन लोगों को इस निवेश से वापसी होने की अपेक्षा रखने का भी अधिकार है।
सुनवाई में पंडित के साथ सात अन्य बड़े अधिकारी थे जिनमें बैंक ऑफ अमेरिका के प्रमुख और सीईओ केन लेविस, जेपी मोर्गन चेज के जेमी डिमॉन और वेल्स फार्गो के जॉन स्टंफ्स शामिल थे।
इन सभी अधिकारियों ने समिति से कहा कि सरकारी सहायता मिलने के बाद से वह लगातार ऋण देना जारी रखे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications