सत्यम कारपोरेट प्रशासन की असफलता का इकलौता मामला : प्रणब मुखर्जी
औद्योगिक संगठन 'फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ' (फिक्की) की एक बैठक को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा, "सत्यम कारपोरेट प्रशासन की असफलता का एक दुर्भाग्यपूर्ण मामला था..यह इकलौता मामला था।"
उन्होंने कहा कि पथभ्रष्टता का यह इकलौता मामला देश के सूचना प्रौद्योगिकी जगत और प्रशासन को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसका 40 अरब डॉलर के सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात पर कोई असर नहीं होगा।
मुखर्जी ने कहा कि सरकार सत्यम मामले में की जांच करने और उसकी तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने फिक्की के सभी सदस्यों से सावधानी बरतने की बात भी कही। मुखर्जी ने कहा, "मैं देश के कारपोरेट जगत के सभी सदस्यों से कहता हूं कि वे विशेष सावधानी बरतें और अधिक उद्यम करें।"
मुखर्जी ने कहा कि सरकार कारपोरेट जगत को स्वतंत्रता देना जारी रखेगी लेकिन उन्हें भी कारपोरेट और सामाजिक उत्तरदायित्व के मामले में सभी मानकों का ध्यान रखना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications