अमेरिका और पाक ने कहा, आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से फोन कर बातचीत की। इस दौरान ओबामा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान के सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र के विकास के लिए अमेरिका का सहयोग जारी रहेगा।

बातचीत के दौरान ओबामा ने कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान मिलकर आतंकवाद व अतिवाद से निपटने के लिए साझा रणनीति बनाएंगे। यह पहला मौका था कि जब ओबामा ने अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद जरदारी से सीधी बातचीत की हो।

बातचीत के दौरान जरदारी ने ओबामा को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया और इस बात पर बल दिया कि किसी को भी पाकिस्तानी सरजमीं का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधयों के लिए नहीं करने दिया जाएगा।

लगभग 30 मिनट तक चली बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+