मुंबई हमले में सहयोग करने के आरोप में 2 भारतीय गिरफ्तार

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और 16 अन्य की तलाश की जा रही है।

मुंबई के पुलिस आयुक्त हसन गफूर ने संवाददाताओं को बताया, "कुछ भारतीयों पर आतंकवादियों को सहयोग करने का आरोप है। उन्होंने आतंकवादियों को घटनास्थलों का रेकी करने में एवं अन्य सामान मुहैया कराने में मदद की है।"

उन्होंने कहा कि 16 लोग फरार हैं जिसमें से कुछ भारतीय हैं और कुछ पाकिस्तानी। संभावना है कि वांछित भारतीय नागरिक पाकिस्तान फरार हो गए हों।

पुलिस आयुक्त ने हालांकि गिरफ्तार किए गए और वांछित भारतीयों के नाम बताने से इनकार कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या इसमें स्थानीय नागरिक शामिल हैं तो उन्होंने 'उत्तर भारतीय' की तरफ संकेत दिया।

गफूर ने कहा, "हमने इस संबंध में पाकिस्तान को सूचना दे दी है।"

गफूर के अनुसार इस आतंकी हमले का अंतर्राष्ट्रीय तार स्पेन के बार्सिलोना तक जुड़ा हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+