मप्र में शिक्षा और स्वास्थ्य में जन सुझाव से होगा सुधार
भोपाल, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए जनता के सुझावों की मदद ली जाएगी। दोनों विभागों में संचालित गतिविधियों को जनता के सुझावों से और अधिक जनोन्मुखी बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की सत्ता दूसरी बार सम्भालने के बाद विभिन्न विभागों में सुधार लाने के साथ सरकारी मशीनरी को और गतिशील बनाने के लिए कार्यदलों का गठन किया है। इसी क्रम में गठित शिक्षा और स्वास्थ्य कार्य दल ने प्रदेश वासियों से इन क्षेत्रों में सुधार और गुणवत्ता लाने के लिए सुझाव मांगे हैं। यह सुझाव ई-मेल के जरिए अथवा डाक के द्वारा आयुक्त जन शिक्षा केन्द्र को भेजे जा सकते हैं।
शिक्षा और स्वास्थ्य कार्य दल में शासकीय और अशासकीय सदस्यों को शामिल किया गया है। अशासकीय सदस्यों में विशेषज्ञ के रूप में आईआईटी कानपुर के निदेशक डॉ़ संजय पांडे, हेजरवुड लैंडोर केन्ट मसूरी के पवन गुप्ता, एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक ज़े एस़ राजपूत, इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ साइंस एज्यूकेशन एंड रिसर्च गोविन्दपुरा के डॉ़ विनोद कुमार सिंह तथा मातृ स्वास्थ्य विषेषज्ञ डॉ़ पी़ पी़ ढोंके को शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications