नया कंपनी कानून स्वतंत्र निदेशकों को संरक्षण देगा
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र निदेशक केवल उस स्थिति में जिम्मेदार होंगे जब कंपनी ने अवैध कार्य उनकी जानकारी में किया हो।
गुप्ता का बयान ऐसे समय आया है जब सत्यम प्रकरण में स्वतंत्र निदेशकों के घोटाले में शामिल होने का संदेह प्रकट किया जा रहा है।
करीब एक महीने पहले सात जनवरी को सत्यम प्रकरण सामने आने के बाद से विश्वास है कि 100 पंजीकृत कंपनियों के 115 स्वतंत्र निदेशकों ने इस्तीफा दे दिया है।
एसोचैम द्वारा आयोजित एक बैठक में उद्योग जगत के नेताओं से चर्चा में गुप्ता ने कहा कि मौजूदा कंपनी कानून में स्वतंत्र निदेशक की कोई परिभाषा नहीं है। नए कानून में स्वतंत्र निदेशक को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाएगा। स्वतंत्र निदेशक का कंपनी में कोई वित्तीय हित नहीं होगा।
गुप्ता ने कहा कि नया कानून तैयार है और सरकार शीघ्र ही इसे संसद के समक्ष पेश करेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार कारपोरेट गवर्नेस को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है और हमें कारपोरेट क्षेत्र में पूरा विश्वास है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications