आंध्र प्रदेश सरकार ने तेलंगाना मुद्दे पर समिति के गठन का फैसला किया

राज्य विधानसभा के होने वाले चुनाव से पहले विधानसभा के अंतिम सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री वाई़ एस राजशेखर रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार को अलग तेलंगाना राज्य के गठन की मांग पर सैद्घांतिक तौर पर कोई आपत्ति नहीं है।

उन्होंने कहा, "राज्य सरकार यह समझती है कि इस मसले पर निर्णायक फैसले का वक्त आ गया है, लेकिन इससे पहले कई चिंताओं को दूर किए जाने की जरूरत है।"

मुस्लिम समुदाय की चिंताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों को यह चिंता है कि अलग तेलंगाना राज्य में उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। दूसरी ओर उत्तरी आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी अगल राज्य की मांग जोर पकड़ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस राज्य को कितने भागों में बांटा जा सकता है।"

अलग तेलंगाना राज्य के समर्थन में खुद कांग्रेस पार्टी के ही कई नेता मुखर रहे हैं। खासकर, तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेसी नेता इस मसले पर सरकार पर दबाव बनाते रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+