देश की निगरानी प्रणाली पुख्ता नहीं : वायु सेना
मेजर ने एरो इंडिया अंतर्राष्ट्रीय एयर शो के मौके पर पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत में कहा, "हमें अपनी निगरानी प्रणाली की खामियों को दूर करने की रणनीति पर अमल करना होगा।"
उन्होंने कहा कि देश को उन हवाई अड्डों से आतंकवादी खतरा है जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। आतंकवादी इनका इस्तेमाल अपने नापाक मकसद के लिए कर सकते हैं।
मेजर ने कहा, "हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत विशाल देश है और पूरे देश की हवाई निगरानी व्यवस्था को पूरी तरह चाकचौबंद बनाना आसान नहीं है। इसमें वक्त लगेगा।"
उन्होंने कहा कि कम तीव्रता वाले संघर्ष की सूरत में वायु सेना की भूमिका काफी प्रबल होती है। वायु सेना की उच्चस्तरीय भूमिका के दायरे में सिर्फ दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने जैसा कार्य ही शामिल नहीं होता, बल्कि खुफिया और निगरानी सेवा भी इसके दायरे में आती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications