पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए : भारत
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सरजमीं से जारी आतंकवादी गतिविधियों को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान का यह फर्ज है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और ठोस कदम उठाए।"
उन्होंने मुंबई में 26 नवंबर को हुई आतंकी वारदात को भारत की आर्थिक प्रगति को बाधित करने की सोची समझी रणनीति का हिस्सा करार दिया। पाटिल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते में सुधार हो रहा था, पर आतंकवादी वारदातों में तेजी से माहौल खराब हो गया।
राष्ट्रपति ने इस मौके पर पड़ोसी मुल्कों के साथ भारत के रिश्ते पर भी प्रकाश डाला। आतंकवाद के प्रति पाकिस्तान सरकार के रवैये को उन्होंने चिंताजनक बताते हुए कहा, "पाकिस्तान ने भारत से वादा किया था कि वह आतंकवादियों को अपनी सरजमीं का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं करने देगा, पर इस पर वह खरा नहीं उतरा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications