पाक ने मुंबई हमले से संबंध स्वीकारा (लीड-1)
हालांकि उपरोक्त यह जानकारी देते हुए पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुंबई पर हमला करके करीब 170 लोगों की हत्या करने वाले जिन आतंकवादियों को भारत पाकिस्तानी बता रहा है वे गैरराजकीय ताकतों से संबंधित थे।
मुंबई हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं होने पर जोर देते हुए रहमान ने कहा कि यह व्यक्तिगत और गैरराजकीय ताकतों का कार्य है। उनका उद्देश्य अपने ध्येय के लिए आतंक फैलाना है। उनके ध्येय को निर्धारित की जरूरत है। भारत और पाकिस्तान दोनों को इस कार्य को करने की आवश्यकता है।
मलिक ने कहा है कि मुंबई हमलों की साजिश का कुछ हिस्सा पाकिस्तान में रचा गया था। इस संबंध में गुरुवार को इस्लामाबाद में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मलिक ने कहा कि मुंबई हमले के संबंध में पाकिस्तान में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पाकिस्तानी यदि विदेशों में आतंकवादी कार्यो में सीधे या उसके षडयंत्र में शामिल होता है तो उसका कार्य पाकिस्तान में किया हुआ माना जाएगा।
इससे पहले पाकिस्तान ने मुंबई हमले से किसी भी प्रकार का संबंध होने से इनकार किया था। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26-29 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में 170 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 300 से अधिक घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications