ईरान ने 2021 तक अपने नागरिक को अंतरिक्ष में भेजने का लक्ष्य रखा
अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख रेजा तागीपुर को ईरानी मीडिया ने यह कहते हुए उद्घृत किया, "ईरान में इसे लेकर वैज्ञानिक शोध शुरू हो चुका है। हमने 2021 तक अपना प्रथम मानवयुक्त अंतरिक्ष यान रवाना करने की योजना बनाई है। इस दिशा में हमारे वैज्ञानिक काम कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "भारत और चीन जैसे देश 15 वर्षो के अंतरिक्ष शोध कार्यक्रम के बाद अपने अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने में सफल हो गए। हम भी इसी रास्ते पर चलकर यह लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि हम इससे भी कम समय में यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे।"
ईरान ने 2 फरवरी को अपने पहले संचार उपग्रह ओमिद को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने में सफलता अर्जित की। उसने देशी तकनीकी से तैयार साफिर अंतरिक्ष यान के जरिए इस उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजा। इसके साथ ही ईरान स्वतंत्र रूप से अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने वाला दुनिया का आठवां देश बन गया है। वैसे, अमेरिका, फ्रांस, इजरायल और ब्रिटेन जैसे देश इस पर चिंता जता चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।