शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 153 अंक गिरा (लीड-1)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' कारोबार के अंत में 152.71 अंकों (1.59 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,465.83 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 9,580.13 के सबसे ऊपरी और 9,445.54 के निचले स्तर को भी छुआ। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स पिछले बंद की तुलना में 59.51 अंकों की गिरावट के साथ 9,559.03 पर खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' में 32.65 अंकों (1.12 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 2,893.05 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान निफ्टी ने 2,939.00 के सबसे ऊपरी और 2,886.55 के निचले स्तर को भी छुआ। कारोबार के आरंभ में निफ्टी पिछले बंद की तुलना से 1.70 अंक ऊपर 2,927.40 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक में 2.97 अंकों (0.10 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई और यह 2,968.11 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 23.82 अंकों (0.71 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 3,374.79 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी, तकनीकी, तेल और गैस तथा पूंजीगत वस्तुओं के क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट आई। आईटी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.46 प्रतिशत, तकनीकी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.27 प्रतिशत, तेल और गैस क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.85 प्रतिशत तथा पूंजीगत वस्तुओं के शेयर मूल्यों में 1.30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
रियल्टी और वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। रियल्टी क्षेत्र में 1.30 प्रतिशत तथा वाहन क्षेत्र में 0.94 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1309 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई। 1090 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications