मुंबई पर हमले के लिए हुआ था तीन नौकाओं का उपयोग: रहमान मलिक
मलिक ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने इन नौकाओं के बेचने वाले दुकानदार का पता लगाया। दुकानदार से हमें एक फोन नंबर का पता चला जिससे जांच में मदद मिली।"
उन्होंने बताया कि इस फोन नंबर के जरिए एक बैंक खाते का भी पता चला जिसका उपयोग आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।
मलिक ने कहा, "इस खाते का ताल्लुक उस व्यक्ति से है जिसने मुंबई हमले को अंजाम दिया था। इस व्यक्ति से हमें बहुत सारी जानकारियां मिली हैं जिन्हें अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। मुंबई हमलों की साजिश में शामिल दो लोग हमारी गिरफ्त में हैं।"
इस बीच मुंबई हमले के संदर्भ में की जा रही जांच के बारे में एक प्रगति रिपोर्ट पाकिस्तान की ओर से इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दी गई।
गौरतलब है कि 26 नंवबर, 2008 को मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए हमले में लगभग 175 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications