सैन्य बलों को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राष्ट्रपति (लीड-2)

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले संसद के आखिरी सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "हमारे सैन्य बलों की प्रतिबद्धता, त्याग और पेशेवर रवैये की वजह से उन पर पूरे देश को नाज है। वे प्राकृतिक आपदाओं और उग्रवादी गतिविधियों से निपटने में भी प्रशासन की पूरी मदद करते हैं।"

उन्होंने कहा, "सैन्य बलों के आधुनिकीकरण के लिए सरकार भरपूर वित्तीय सहायता देने के लिए कटिबद्ध है।"

उन्होंने अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों से निपटने के लिए भी भारतीय नौसेना की सरहाना की। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने अग्नि-1, अग्नि-3 और अन्य मिसइलों के सफल परीक्षण को भी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि करार दिया।

राष्ट्रपति ने आतंकवाद खासकर मुंबई हमले की चर्चा करते हुए कहा, "मुंबई हमले के पीछे एक ही मकसद था कि हमारी आर्थिक प्रगति को रोक दिया जाए। इस हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मिले समर्थन की वजह से मेरी सरकार उत्साहित है।"

सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "पीछे मुड़कर देखने पर हमें आशा दिखाई देती है। हम न केवल चुनौतियों का सामना कर पाए बल्कि मजबूत बनकर भी उभरे हैं। आतंकवादी हिंसा की वजह से हमारे राष्ट्र के सामने जो चुनौती खड़ी हुई है उससे मुकाबले के लिए आम लोगों ने भी एकजुटता दिखाई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+