मुंबई हमले का मकसद देश की आर्थिक प्रगति को रोकना था : राष्ट्रपति (लीड-1)

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले संसद के आखिरी सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "मुंबई हमले के पीछे एक ही मकसद था कि हमारी आर्थिक प्रगति को रोक दिया जाए। इस हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मिले समर्थन की वजह से मेरी सरकार उत्साहित है।"

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से प्रायोजित आतंकवाद से न केवल द्विपक्षीय संवाद प्रक्रिया टूट गई है बल्कि इससे दोनों देशों के संबंधों को भी गहरा आघात लगा है।

राष्ट्रपति ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान अपने यहां मौजूद आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपनी बचनबद्धता को पूरा करेगा।"

सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "पीछे मुड़कर देखने पर हमें आशा दिखाई देती है। हम न केवल चुनौतियों का सामना कर पाए बल्कि मजबूत बनकर भी उभरे हैं। आतंकवादी हिंसा की वजह से हमारे राष्ट्र के सामने जो चुनौती खड़ी हुई है उससे मुकाबले के लिए आम लोगों ने भी एकजुटता दिखाई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+