खालिदा के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार पर श्वेतपत्र चाहती हैं हसीना

हसीना ने संसद में कहा, "निश्चित तौर पर देश को यह जानने का हक है कि खालिदा जिया के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार को किस तरह बढ़ावा मिला।" सत्ता पक्ष के सांसदों ने उनके इस बयान का मेज थपथपाकर स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि जब खलिदा जिया सत्ता में आई थीं तो उन्होंने पूर्ववर्ती शेख हसीना सरकार के कथित भ्रष्ट आचरण पर एक श्वेत पत्र जारी किया था। उसमें बताया गया था कि हसीना के शासनकाल के दौरान कई रक्षा और व्यावसायिक सौदों में रिश्वतखोरी हुई।

हसीना ने पूर्ववर्ती कार्यवाहक सरकार की वित्तीय गतिविधियों की भी जांच कराए जाने की वकालत की है। उन्होंने खालिदा जिया और पूर्व वित्त मंत्री एम़ सैफुर रहमान पर अपने कालेधन को सफेद करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, "खालिदा सरकार के भ्रष्ट आचरण के बारे में हमें विदेश से भी कई सूचनाएं मिल रही हैं। हम उसका फिलहाल खुलासा करना नहीं चाहते, क्योंकि इससे जांच प्रक्रिया बाधित होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+