कदीर खान के परमाणु तस्करी नेटवर्क का खात्मा चाहता है अमेरिका

विदेश विभाग के प्रवक्ता राबर्ट वुड ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "रिचर्ड ने यह मसला उठाया है। पाकिस्तान सरकार को आगाह कर दिया गया है।" उन्होंने यह नहीं बताया कि इस मसले पर पाकिस्तान सरकार ने हॉलब्रुक को ठीक वैसा ही आश्वासन दिया है या नहीं जैसा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी ने पिछले सप्ताह अमेरिकी उप विदेश मंत्री जेम्स स्टीनबर्ग को दिया था।

स्टीनबर्ग ने पिछले सप्ताह कुरेशी से मुलाकात की थी। म्यूनिख में हुई इस मुलाकात के दौरान स्टीनबर्ग ने कदीर खान की रिहाई पर चिंता जताई थी। खान पर उत्तरी कोरिया, लीबिया और ईरान को परमाणु तकनीकी बेचने का आरोप है।

वुड ने कहा, "स्टीनबर्ग ने पाक सरकार के समक्ष यह मसला उठाया था। उन्हें आश्वासन दिया गया कि खान को अपना नेटवर्क जिंदा करने का मौका नहीं मिलेगा। हॉलब्रुक भी यह मसला उठा चुके हैं। हम नहीं चाहते कि खान को इस खतरनाक धंधे की छूट मिले।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+