काबुल में तालिबान के आत्मघाती हमले

हमलावरों में कई आतंकवादी आत्मघाती हमलावर हैं और बमों से लदी जैकेट पहनकर इन इमारतों में दाखिल हुए हैं। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते देखे गए। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
यह हमला उस समय हुआ जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए नियुक्त अमेरिकी दूत रिचर्ड हॉलब्रुक काबुल की यात्रा पर आने वाले हैं। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
कानून मंत्रालय के कर्मचारी मोहम्मद अली ने बताया कि उन्होंने कम से कम पांच आतंकवादियों को कानून मंत्रालय में दाखिल होते देखा है जो स्वचालित राइफलों और हथगोलों से लैस हैं।
इनमें से दो आतंकवादी सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मारे गए हैं, जबकि अन्य अभी भी मंत्रालय परिसर पर कब्जा करे हुए हैं। इसबीच तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि
हमारे पांच लड़ाकों ने यह हमला किया है। हमने यह हमला अफगान जेलों में बंद हमारे साथियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ किया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications