वेलेंटाइन डे पर महिलाओं को लुभाती है चॉकलेट

कनाडा स्थित संस्था एएक्सई द्वारा 13 देशों में कराए गए एक सर्वेक्षण में 69.1 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी चॉकलेट से मिलती है।
3,500 महिलाओं पर किए गए इस सर्वेक्षण में महिलाओं के सामने चॉकलेट के अलावा फूल, शॉपिंग, शराब और सेक्स विकल्प के रूप में रखे गए थे। इस सर्वेक्षण में शामिल 42 फीसदी महिलाओं ने कहा उन्हें सेक्स से ज्यादा आनंद चॉकलेट से मिलता है।
इस सर्वेक्षण से साबित होता है कि दुनिया भर में महिलओं के लिए चॉकलेट सबसे ज्यादा लुभाने वाली वस्तु है। सर्वेक्षण में शामिल 80.9 फीसदी महिलाओं ने कहा कि चॉकलेट की उपेक्षा कर पाना उनके लिए बहुत मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications