विवादित लेख छापने के लिए संपादक गिरफ़्तार

मुस्लिम सुमदाय के कुछ लोगों ने अख़बार के संपादक रविंद्र कुमार और प्रकाशक आनंद सिन्हा के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज की थी.
मुस्लिम समुदाय का कहना है कि वे इसलिए नाराज़ हैं क्योंकि ‘द स्टेट्समैन’ ने ब्रिटेन के अख़बार इंडीपेटडेंट में लिखे गए एक लेख को अपने यहाँ दोबारा प्रकाशित किया.
इस लेख का नाम था ‘ वाय शुड आई रिस्पेक्ट ऑपरेसिव रिलीजन्स’ यानी मैं दमकारी धर्मों का आदर क्यों करूँ. लोगों का आरोप है कि इसमें पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक बातें छापी गई हैं.
इससे नाराज़ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने द स्टेटसमैन के कार्यालय के बाहर कई बार प्रदर्शन किया और पुलिस को उन पर लाठी चार्ज करना पड़ा.
जमाते-उलेमा-ए-हिंद से जुड़े कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज की है कि द स्टेट्समैन’ में छपे लेख से उनकी धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं जो भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध है.
इस बीच संपादक रवींद्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि अख़बार में लेख को दोबारा छापने के लिए वे पहले ही माफ़ी माँग चुके हैं.
बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं मानता हूँ कि संपादकीय स्तर पर ये एक गलती थी लेकिन ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया.”


Click it and Unblock the Notifications