सत्यम घोटाले पर सदन में मारपीट

सत्यम घोटाले के मुद्दे को उठाये जाने पर विधायकों ने सदन के अंदर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते हंगामा मारपीट में तबदील हो गया। इस घटना में टीडीपी के चार विधायकों के घायल होने की खबर है।
आंध्र प्रदेश विधान सभा में सत्यम मामले पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच सदन में हंगामा करते हुए विधायक एक दूसरे की पिटाई पर उतारू हो गये। मारपीट करने वाले विधायक किस पार्टी के हैं, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक टीआरएस, टीडीपी, सीपीआई और सीपीएम के नेताओं ने हंगामे की शुरुआत की थी।
43 विधायक निलंबित
विधायक इतने उग्र हो गये थे, कि सुरक्षाकर्मियों को बीच बचाव करना पड़ा। विधान सभा अध्यक्ष ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। साथ ही विधायकों के रवैये से खफा होकर विधानसभा अध्यक्ष ने 43 विधायकों को निलंबित कर दिया।
गौरतलब है कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश सदन में बजट सत्र के दौरान जैसे ही राज्यपाल ने भाषण देना शुरू किया, वैसे ही सपा के विधयक हंगामा करने लगे।
देखते ही देखते कई विधायक मेज, कुर्सी पर खड़े हो गये और उत्पात मचाने लगे। इसी दौरान किसी ने राज्यपाल के ऊपर कागज के गोले भी फेंके। वहीं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने विधायकों को सलाह दी है कि सदन को कुश्ती का अखाड़ा न बनायें।


Click it and Unblock the Notifications