'डीएनए सैंपल चाहिये तो सीधी बात करे पाक'

Shivshankar Menon
नई दिल्‍ली, 11 फरवरी: भारत ने पाकिस्‍तान से कहा है कि चाहे किसी आतंकवादी के डीएनए सैंपल चाहिये हो या मुंबई हमले से संबंधित और कोई जानकारी। सीधी बात करें तभी जवाब मिलेगा।

भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने डाका से लौटकर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्‍तान को सीधे भारत सरकार के पास आना चाहिये। न कि मीडिया के माध्‍यम से। यही नहीं मीडिया के माध्‍यम से आयी खबरों पर भारत कोई प्रतिक्रिया भी नहीं देगा।

मंगलवार को पाकिस्‍तान के अखबार 'डॉन' में प्रकाशित एक खबर में पाकिस्‍तान ने कहा था कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए उसे मुंबई पर हमला करने वालों के डीएनए सैंपल चाहिये।

इसके अलावा सोमवार को पाक प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्‍तान ने मुंबई हमले में इस्‍तेमाल किये गये हथियार, आतंकियों के बीच इंटरनेट द्वारा किये गये संपर्क के आईपी एड्रेस, आदि से संबंधित और ज्‍यादा जानकारियों की डिमांड की थी। यह खबर भी मीडिया के माध्‍यम से आयी।

इन खबरों पर विदेश सचिव ने कहा कि डीएनए सैंपल व अन्‍य जानकारियां तभी दिया जा सकता है जब पाकिस्‍तान सीधी बात करे। बातचीत में उन्‍होंने इस बात पर भी इशारा किया कि पाकिस्‍तान द्वारा की गई जांच के परिणामों पर चर्चा करने के लिए भारत पाकिस्‍तान के किसी प्रतिनिधि को बुला सकता है।

मेनन ने कहा कि पाकिस्‍तान विभिन्‍न जगहों पर अलग-अलग बयान अलग-अलग माध्‍यम से दे रहा है, जोकि मीडिया के माध्‍यम से लोगों तक पहुंच रहे हैं। भारत इन सबका जवाब नहीं देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+