मुम्बई हमलों पर मोदी से ही पूछें: चिदंबरम

मोदी के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर चिदंबरम ने कहा,"यदि वे सभी के साथ संपर्क में थे तो आपको नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान से पूछना चाहिए।" उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ कहने से इनकार किया।
उल्लेखनीय है कि नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी ने कहा था कि भारत पर ऐसे बड़े आतंकवादी हमले आतंरिक समर्थन के बिना नहीं हो सकते।
वहीं कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने मोदी पर वार करते हुए कहा कि मोदी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और इससे भाजपा की देशभक्ति पर सवालिया निशान लगते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा और पाकिस्तान के संबंधों की जांच होनी चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त गोपालस्वामी और चुनाव आयुक्त नवीन चावला के बीच हाल ही में उत्पन्न हुए विवाद पर तिवारी ने कहा कि गोपालस्वामी की भूमिका संदिग्ध है।


Click it and Unblock the Notifications