कसाब की जान को खतरा, सुरक्षा बढ़ी

Kasab
मुंबई, 11 फरवरी: मुंबई हमले में पकड़ा गया एक मात्र आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर उर्फ कसाब की जान को खतरा पैदा हो गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाउद इब्राहिम कसाब को मारने की योजना बना रहा है, क्‍योंकि मुंबई हमले के असली साजिशकर्ताओं तक पहुंचने का वो एक मात्र जरिया है।

सू्त्रों के मुताबिक पाकिस्तान में छुपे माफिया डान छोटा शकील ने कसाब को खत्म करने की सुपारी ले रखी है। इसके मद्देनजर कसाब की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मुंबई पुलिस को मंगलवार को एक धमकी मिली जिसमें कसाब को मारने की बात कही गई थी। धमकी के बाद आर्थर रोड जेल के अंदर और बाहर सुरक्षा और ज्‍यादा कड़ी कर दी गई है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दाउद के गैंग ने कसाब को मारने की साजिश रची है। गोपनीय जगह पर रखे गये कसाब के खिलाफ इस महीने के अंद में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग ने इंटरनेट और टेलीफोन को ट्रेस करने पर पता चला है कि कसाब को मारने की साजिश रचने वाला एक व्‍यक्ति पाकिस्‍तान में है और दूसरा गुजरात के किसी शहर में।

अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पुलिस कसाब को किसी दूसरे जेल में स्‍थानांतरित करेगी या नहीं। इस समय पुलिस कसाब पर सीसीटीवी के माध्‍यम से नजर रखे हुए है। इससे यह भी सिद्ध होता है कि मुंबई पर हुए हमलों के पीछे दाउद का हाथ हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+