अल कायदा से निपटने को भारत तैयार

AK Antony
नई दिल्ली, 11 फरवरी: मुंबई जैसे और हमले करने की अल कयदा की धमकी के जवाब में भारत के रक्षा मंत्री एके एंटोनी ने कहा है कि भारत किसी भी धमकी से निपटने को तैयार है।

ज्ञात हो कि मंगलवार को अल कायदा के एक प्रमुख नेता ने पाकिस्तान पर हमला करने स्थिति में भारत को मुंबई जैसे अन्य हमलों की धमकी दी थी। अल कायदा द्वारा बीबीसी को भेजे गए 20 मिनट के अरबी टेप में यह धमकी दी गई थी।

वीडियो को मुस्तफा अबू अल-यजीद ने जारी किया है। उसने भारत को चेतावनी दी है कि यदि वह पाकिस्तान पर हमले की कोशिश करेगा तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इस पर रक्षामंत्री ने कहा कि भारतीय सेनाएं कभी भी किसी भी ओर से आने वाले खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि यजीद की पिछले साल अगस्त में कबायली बाजौर जिले में एक अमेरिकी ड्रॉन हमले में मौत हो गई। जबकि यजीद ने विडिओ में कहा कि मुजाहिदीन आपकी सेना को पराजित कर देंगे, जैसा अफगानिस्तान में रूस के साथ किया गया था। यजीद की स्थिति अल कायदा में दूसरे नंबर के नेता अयमान अल-जवाहिरी के बाद है।

नई दिल्ली में एक अधिकारी ने कहा कि इससे आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में सहयोगी के रूप में पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर कई सवाल खड़े हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+