सदन को कुश्ती का अखाड़ा न बनाएं: माया

सत्ताधारी पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि मंगलवार को विधानसभा में जो कुछ भी उत्पात हुआ वो समाजवादी पार्टी (सपा) कांग्रेस के बीच मनमुटाव का नतीजा है।
मायावती ने कहा कि सपा नेताओं द्वारा राज्यपाल टीवी राजेश्वर के प्रति किया गया व्यवहार घोर निंदनीय है। उन्होंने विपक्षी दलों को नसीहत दी कि विधानसभा को कुश्ती का अखाड़ा न बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मनमुटाव के कारण सपा ने राज्यपाल के प्रति अपनी खीज जाहिर कर दी है। गौरतलब है कि मंगलवार को सदन में बजट सत्र के दौरान जैसे ही राज्यपाल ने भाषण देना शुरू किया, वैसे ही सपा के विधयक हंगामा करने लगे। देखते ही देखते कई विधायक मेज, कुर्सी पर खड़े हो गये और उत्पात मचाने लगे। इसी दौरान किसी ने राज्यपाल के ऊपर कागज के गोले भी फेंके।


Click it and Unblock the Notifications