मेंहदी से कामयाबी उकेरने की कोशिश

मेंहदी से कामयाबी उकेरने की कोशिश

वो हैदराबाद में 'टेक्नलॉजी फ़ार द पीपल' प्रोजेक्ट में हिस्सा ले रही हैं जिसमें इस शहर की अशिक्षित महिलाओं को कंप्यूटर एनिमेशन की शिक्षा दी जा रही है.

'टेक्नलॉजी फ़ार द पीपल' यानी 'आम लोगों के लिए तकनीक' के तहत जिन महिलाओं को मेंहदी लगाने में दक्षता है उन्हें डिज़ाइनिंग की ट्रेनिंग दी जाती है. साथ ही उनके काम को प्रोडक्शन कंपनियों के पास भी भेजा जाता है.

अब तक 20 वर्ष की रुबीना की ज़िंदगी में सिर्फ़ शादी के सपने थे, लेकिन अब वह चाहती है कि लोग उनकी एनिमेशन की प्रतिभा के बारे में भी जानें.

रोज़गार के अवसर

हाल के वर्षों में हैदराबाद के आस-पास कंप्यूटर तकनीक का जो विकास हुआ है उसका फ़ायदा उठाते हुए महिलाओं को रोज़गार के अवसर मुहैया कराना इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य है.

इस प्रोजेक्ट के पीछे मंशा यह थी कि अर्थव्यवस्था में मौजूद अवसरों का लाभ उठाया जाए...और हमने एनिमेशन कोर्स शुरु किया जिससे उन्हें रोज़गार के अवसर मिले हैं राजन वारादा

इस प्रोजेक्ट के पीछे मंशा यह थी कि अर्थव्यवस्था में मौजूद अवसरों का लाभ उठाया जाए...और हमने एनिमेशन कोर्स शुरु किया जिससे उन्हें रोज़गार के अवसर मिले हैं

प्रोजेक्ट से जुड़े राजन वारादा कहते हैं, "इस प्रोजेक्ट के पीछे मंशा यह थी कि अर्थव्यवस्था में मौजूद अवसरों का लाभ उठाया जाए और हमने एनिमेशन कोर्स शुरु किया जिससे उन्हें रोज़गार के अवसर मिले हैं."

वो कहते हैं, " हम उन्हें छह महीने की ट्रेनिंग देते हैं, फिर उन्हें एनिमेशन कंपनी ले जाते हैं जहाँ उन्हें काम-काज के बारे में यथार्थ जानकारी मिलती है."

प्रोजेक्ट से जुड़ी सोफ़ा उत्तम कहती हैं, "माँ-बाप नहीं चाहते हैं कि उनकी लड़कियाँ घर से बाहर जाएँ."

लेकिन एनिमेशन कोर्स ने उन लड़कियों को एक मौका दिया है, जो इससे जुड़ी है कि वे घर से निकलें और पैसे कमाएँ.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+