सेंसेक्स में 185 अंकों की गिरावट

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार के मुकाबले बुधवार को 185.33 अंकों की भारी गिरावट के साथ 9,462.14 पर खुला।
सुबह करीब 10.05 बजे यह 150.87 अंक नीचे 9,496.60 पर कारोबार कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने मंगलवार के मुकाबले 1.50 अंक नीचे 2,933.00 पर कारोबार की शुरुआत की।
कारोबार शुरू होने के दस मिनट के भीतर यह 32.40 अंक गिरकर 2,902.40 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पहले 10 मिनट के कारोबार के दौरान यहां मात्र 275 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई और 613 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई।


Click it and Unblock the Notifications