पटेल ने दी विमानन कंपनियों को चेतावनी

कम किराए वाली कंपनियों सहित सभी भारतीय विमानन कंपनियों के किराए में वृद्धि करने पर नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने एक बयान में कहा कि सरकार विमानन कंपनियों की किसी भी गोलबंदी के खिलाफ है। हम निगरानी रखेगें और ऐसे किसी भी मामले पर कड़े कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने आश्वस्त किया कि सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया इस प्रकार की गतिविधियों का कभी भी हिस्सा नहीं बनेगी। नागरिक उड्डयन मंत्री ने जेट एयरवेज और किंगफिशर की खराब स्थिति को देखते हुए उनके संचालन को एकीकृत करने की घोषणा के बाद भी ऐसा ही बयान दिया था।


Click it and Unblock the Notifications