ओबामा के प्रोत्साहन पैकेज को सीनेट की मंजूरी

barack obama
वाशिंगटन, 11 फरवरीः अर्थव्यवस्था को मुश्किल से उबारने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के 838 अरब डॉलर के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज सीनेट में 37 के मुकाबले 61 मतों से पारित हो गया ।

मंगलवार को पैकेज से संबंधित विधेयक पर हुए मतदान में रिपब्लिकन पार्टी के तीन सदस्यों सुसन कोल्लिंस, ओलिंपिया स्नोव और अर्लेन स्पेक्टर ने भी डेमोक्रेट सदस्यों के साथ इसके पक्ष में मतदान किया।

राष्ट्रपति ओबामा ने सीनेट की मंज़ूरी का स्वागत किया है और इसे अच्छी शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि मंज़ूरी मिलना अच्छी ख़बर है लेकिन अभी भी काम पूरा नहीं हुआ है। अमरीकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव ने पैकेज विधेयक को पहले ही मंज़ूरी दे दी थी।

इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने 820 अरब डॉलर के एक आर्थिक पैकेज को अपनी सहमति दी थी, लेकिन सीनेट ने इस पैकेज को संशोधन के साथ स्वीकृति दी है, जिसकारण इसे पुन: निचले सदन में भेजा जाएगा।

सीनेट की मंजूरी के बाद अब दोनों सदनों के प्रतिनिधि अपने-अपने प्रस्तावित पैकेजों पर चर्चा करेंगे और मतभेदों को दूर करने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रपति ओबामा चाहते हैं कि दोनों सदन जल्द से जल्द समझौते पर पहुंचें ताकि अगले सोमवार को प्रेसिडेंट्स डे के अवसर पर वह इससे संबंधित विधेयक पर हस्ताक्षर कर सकें।

सीनेट द्वारा पारित पैकेज में किए गए परिवर्तनों में से एक तो मध्य और उच्चमध्य वर्ग को वैकल्पिक न्यूनतम कर से राहत देने से संबंधित है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष घर या कार खरीदने वाले व्यक्ति को अस्थायी कर राहत देने की योजना भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+