असम में हवाई हादसा होते होते टला

असम में हवाई हादसा होते होते टला

अधिकारियों का कहना है कि असम के जोरहाट शहर के ऊपर एयर इंडिया के यात्री विमान और वायु सेना के एक विमान की टक्कर होते होते बच गई.

एयर इंडिया की उड़ान संख्या 206 असम के डिब्रूगढ़ से कोलकाता 43 यात्रियों को ले जा रही थी. इस विमान ने सुबह 11.50 बजे उड़ान भरी और ये 17 हज़ार फीट की ऊंचाई पर जब पहुँची तब इसे संदेश मिला कि वह तत्काल 15 हज़ार फीट की ऊंचाई पर आ जाए क्योंकि भारतीय वायु सेना का एक मालवाही विमान उसी ऊंचाई पर उसकी ओर उड़ान भरता हुआ आ रहा है.

एयर इंडिया के डिब्रूगढ़ में स्टेशन मैनेजर राजेंद्र कुमार ने बीबीसी को फ़ोन पर बताया,'' हमारे पायलट ने तत्काल कार्रवाई की और संभावित टकराव को टाल दिया.''

उनका कहना था कि वो एयरपोर्ट ऑथारिटी से विस्तृत रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं. भारतीय वायुसेना ने इस पर चुप्पी साधी हुई है और इसके अधिकारी इस घटना पर मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं.

गंभीर चूक

असम हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि भारतीय वायुसेना के मालवाही विमान आईएल-76 ने पश्चिम बंगाल के बागडोदरा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और उसे 19 हज़ार फीट पर उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी.

लेकिन वो इससे दो हज़ार फीट नीचे उड़ान भरकर अपने गंतव्य असम के जोरहाट हवाई अड्डे पर जा रहा था. हमारे पायलट ने तत्काल कार्रवाई की और संभावित टकराव को टाल दिया राजेंद्र कुमार, एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर

हमारे पायलट ने तत्काल कार्रवाई की और संभावित टकराव को टाल दिया

एक अधिकारी ने कहा,'' ये वायु सेना पायलट की गंभीर ग़लती है.''

हाल ही में मुंबई हवाई अडडे पर बड़ा हादसा उस समय टल गया था, जब एयर इंडिया के एक विमान के उड़ान भरते समय उसी रनवे पर एक हेलिकॉप्टर आ गया था.

एयर इंडिया के विमान में लगभग 170 यात्री सवार थे.

सोमवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बेड़े में शामिल एक हेलिकॉप्टर उसी समय रनवे पर उतरा जब दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का एक विमान उड़ान भरने वाला था.

हवाई जहाज़ के पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हवाई जहाज़ को रोक लिया और हादसा टल गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+