एयर शो में विमानों का शक्ति प्रदर्शन

Air Show
बेंगलुरू, 11 फरवरी: बेंगलुरू के येलाहांका वायुसैनिक अड्डे पर शुरू हुए एयर शो 'एयरो इंडिया 2009' में जेट लड़ाकू विमानों, हेलीकाप्टरों और जेट प्रशिक्षण विमानों ने बुधवार को अपनी शक्ति का जोरदार प्रदर्शन किया। दक्षिण एशिया के सबसे बड़े एयरो शो को देखने पांच हजार से अधिक लोग पहुंचे।

वायुसेना के इस कार्यक्रम का उद्धाटन कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की उपस्थिति में रक्षामंत्री एके एंटनी ने किया। इस मौके पर वायुसेना के सुखोई-30एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, मिग-21, सुपरसोनिक जेट प्रशिक्षण विमान हॉक और सबसोनिक प्रशिक्षण विमान किरण और हेलीकाप्टरों ने फ्लाईपास्ट किया और आसमान में बेहतरीन करतब दिखाये।

इस मौके पर भारी भरकम परिवहन विमानों और हवा में ही ईंधन भरने वाले विमानों ने भी अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया। स्वदेश निर्मित चार तेजस लड़ाकू विमान और ध्रुव हेलीकाप्टर भी शामिल किये गये।

शो में 25 देशों के अलावा 50 विदेशी प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। इनमें से अधिकांश प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व रक्षामंत्री या वायुसेना प्रमुख कर रहे हैं। साथ ही 592 कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं जिनमें 303 विदेशी और 289 भारतीय हैं।

इस मौके पर रक्षा सचिव (उत्पादन) प्रदीप कुमार ने कहा कि यह एयरो शो दक्षिण एशिया के सबसे महत्वपूर्ण शो के रूप में उभरा है और इसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+