जीएम 10,000 और नाइक 1,400 कर्मचारियों की छंटनी करेगी (लीड-1)

वाशिंगटन, 11 फरवरी (आईएएनएस)। संकटग्रस्त अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स (जीएम) दुनिया भर में अपने वेतनभोगी कर्मचारियों की संख्या में 14 फीसदी यानी 10,000 तक की कमी करने जा रही है जबकि खिलाड़ियों के जूते और उनके कपड़े बनाने वाली जानी मानी कंपनी नाइक भी 1,400 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है।

अगले सप्ताह वित्त मंत्रालय के समक्ष बचाव योजना प्रस्तुत करने जा रही कंपनी ने मंगलवार को कहा कि यह छंटनी कांग्रेस के समक्ष गत दो दिसम्बर को उसके द्वारा प्रस्तुत की गई पुनर्निमाण योजना का हिस्सा है।

उस समय कंपनी ने कहा था कि वर्ष 2012 तक उसका इरादा अमेरिका में अपने कर्मचारियों की संख्या में 22 से 33 फीसदी के बीच की कटौती करने की है।

कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा कि अमेरिका में कंपनी के 29,500 वेतनभोगी कर्मचारियों में से 3,400 की मई तक छंटनी कर दी जाएगी। दुनिया भर में उसके कर्मचारियों की संख्या 73,000 से घटाकर 63,000 कर दी जाएगी।

उधर, नाइक ने मंगलवार को कहा कि वह लागत कम करने के उपाय के रूप में अपने कुल 35,000 कर्मचारियों में से चार फीसदी यानी 1,400 की छंटनी कर सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+