मध्य प्रदेश: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

सीधी जिले के लोग तीर्थ यात्रा पर निकले थे और वे मंगलवार की रात को उज्जैन से सीधी लौट रहे थे तभी सागर जिले के रतौना गांव के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में हितपतिराम साहू और उनकी पत्नी, हरिहर पान्डे, ददऊ वैश्य, रमा देवी और महेश्वरी दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 27 यात्री घायल हुए है जिनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस कन्ट्रोल रूम सागर से मिली जानकारी के अनुसार चालक संदीप कुमार तेज गति से वाहन चला रहा था तभी सामने एक अन्य वाहन के आ जाने से उसका संतुलन गड़बड़ा गया और वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। नतीजतन बस पुलिया को तोड़ती हुई खाई में जा गिरी। मोती नगर थाने की पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications