दलाई लामा के रोम का नागरिक बनने पर चीन ने जताया ऐतराज

रोम, 11 फरवरी (आईएएनएस)। तिब्बत के धर्मगुरू दलाई लामा को रोम का मानद नागरिक बनाए जाने के फैसले पर चीन ने इटली के विदेश मंत्रालय से शिकायत की है और कहा है कि इस निर्णय से चीनी नागरिक क्षुब्ध हैं।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक सोमवार को रोम के मेयर गियानी एलेमानो ने दलाई लामा को रोम की मानद नागरिकता के सम्मान से नवाजा था।

चीन दलाई लामा को पिछले वर्ष मार्च में तिब्बत में फैली हिंसा के लिए जिम्मेदार बताता है। उसका कहना है कि हिंसा में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 623 घायल हो गए थे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जियांग यू ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम इस पर गहरा असंतोष और विरोध जताते हैं।" उन्होंने कहा कि तिब्बत चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय एकता का विषय है।

दूसरी ओर इटली के विदेश मंत्रालय ने इस फैसले से खुद को अलग करने का प्रयास किया है।

मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "विदेश मंत्रालय इटली में चीनी राजदूत से पहले भी कई बार कह चुका है कि इटली के शहरों के मेयर स्वायत्त हैं और कोई भी फैसला करने के लिए भी इटली सरकार से पूरी तरह स्वतंत्र हैं"

बयान के अनुसार इटली की सरकार एकीकृत चीन की नीति का समर्थन करती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+