मोदी के बयान पर सरकार व भाजपा के बीच वाकयुद्ध शुरू

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम द्वारा बुधवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को खारिज कर देने के बाद सत्ताधारी कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच बुधवार को वाकयुद्ध शुरू हो गया।

मोदी ने अपने बयान में कहा था कि स्थानीय समर्थन के बिना पाकिस्तानी आतंकवादी मुंबई पर हमला नहीं कर सकते थे।

चिदंबरम ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,"आप सभी को नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान से पूछना चाहिए कि क्या दोनों आपस में एक दूसरे के संपर्क में हैं।"

बाद में कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, "ऐसे समय में जब आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर चारों ओर से हमले किए जा रहे हैं, ऐसा लगता है कि भाजपा पाकिस्तान की सबसे बड़ी समर्थक बन गई है।"

तिवारी ने कहा, "या तो यह भाजपा की कोई सोची समझी रणनीति है या फिर बचकानी हरकत। दोनों स्थितियों में उसे एक राजनीतिक पार्टी के रूप में बने रहने का हक नहीं रह जाता।"

उल्लेखनीय है कि नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मोदी ने कहा था, "देश पर इस तरह का बड़ा आतंकी हमला स्थानीय मदद के बिना नहीं किया जा सकता। कोई भी आम व्यक्ति ऐसा ही कहेगा।"

उसके बाद मोदी ने यह कह कर अपने बयान को सुधारने की कोशिश की थी, "मेरे कहने का मतलब सिर्फ यह है कि यदि पाकिस्तान ने इस तरह के बड़े हमले की योजना बनाई थी तो इसे स्थानीय स्तर पर भी कुछ सहयोग मिला होगा।"

भाजपा की ओर से भी मोदी के बचाव की कोशिश की गई। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए इस मुद्दे को तूल देकर लोगों का ध्यान बंटाने की कोशिश कर रही है।

नकवी ने आईएएनएस को बताया, "यह कांग्रेस का सबसे बड़ा घोटाला है जो कि वह अपनी पांच साल की विफलताओं पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।"

नकवी ने कहा, "चूंकि चुनाव करीब है लिहाजा वह जनता का ध्यान बंटाने और गैर मुद्दे को मुद्दे में बदलने की कोशिश कर रही है।"ं

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+