कांग्रेस की युवा ब्रिगेड अनुकंपा नियुक्ति पर : सुषमा स्वराज
दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर राजधानी के मावलंकर सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में न्यूयार्क से इंटरनेट के माध्यम से पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में सुषमा स्वराज ने यहा।
प्रश्नकर्ता ने स्वराज से पूछा था कि कांग्रेस और भाजपा के बीच क्या अंतर है? इसके जवाब में स्वराज ने कहा कि कांग्रेस वंशवाद पर आधारित पार्टी है जबकि भाजपा में वंशवाद नहीं है। कांग्रेस की तथाकथित यूथ ब्रिगेड को पार्टी या तो विरासत या फिर दुर्घटना में मिली है। इस संदर्भ में स्वराज ने राहुल गांधी, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जतिन प्रसाद और प्रिया दत्त का नाम लिया।
कार्यक्रम में सभी महाद्वीपों से कुछ लोग जुड़े थे और उन्होंने पार्टी नेताओं से प्रश्न किए और उनके जवाब हासिल किए।
पश्चिम बंगाल की रश्मि ने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से जानना चाहा कि क्या भाजपा दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शो से भटक गई है? राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के वैचारिक मार्ग पर कायम है।
उन्होंने कहा कि 90 के दशक के आरंभ में साम्यवाद असफल हो गया और आज पूंजीवाद भारी संकट में है। इस स्थिति में दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का विचार ही सही वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उभरेगा।
वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने इंटरनेट को सर्वशिक्षा अभियान में शामिल करने और वेब साक्षरता को गांवों तक पहुंचाने पर बल दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications