ओबामा के बारे में ईरान पूर्वानुमान नहीं लगाना चाहता
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हसन कशकावी ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कुछ अमेरिकी अधिकारियों द्वारा दोनों देशों के बीच संभावित सीधी बातचीत के मुद्दे पर दिए गए बयानों का जिक्र किया। लेकिन उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मीडिया में तो तमाम चर्चाएं की गईं हैं, लेकिन अभी तक ठोस कुछ भी नहीं हो पाया है।
कशकावी ने कहा, "अमेरिका की ओर से तेहरान के साथ सीधी बातचीत का अभी तक कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं आया है। अभी तक सारी बातें सिर्फ मीडिया में ही कही गई हैं। लिहाजा इस बारे में हम कोई पूर्वानुमान नहीं लगा सकते। आगे क्या होता है, हम इसका इंतजार करेंगे।"
कशकावी ने यह भी कहा, "यदि ओबामा अमेरिकी नीतियों में वाकई गंभीर बदलाव चाहते हैं तो उनके पास ऐसा करने का अच्छा अवसर है और इसमें रुकावट डालने का ईरान का कोई इरादा नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications