दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी पर वेबसाइटों का शुभारंभ

राजधानी के मावलंकर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में ही पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर केंद्रित एक अन्य वेबसाइट का शुभारंभ किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेशराव जोशी (भैयाजी) ने भी आइडियोलॉजीडाटओआरजी नामक वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस वेबसाइट पर लोग अपनी विचारधारा संबंधी जिज्ञासाओं से संबंधित प्रश्न भेजकर उनका जवाब हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम में सभी महाद्वीपों से कुछ लोग इंटरनेट के माध्यम से जुड़े हुए थे। पार्टी ने इस कार्यक्रम को 'अंतरिक्ष वैचारिक मिलन' का नाम दिया था। लोगों ने इंटरनेट के माध्यम से पार्टी नेताओं से कुछ प्रश्न किए और पार्टी नेताओं ने उन प्रश्नों के उत्तर दिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालकृष्ण आडवाणी थे और अध्यक्षता राजनाथ सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन तरुण विजय ने किया। कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज भी उपस्थित थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+