शिमला में बर्फबारी से होटल मालिकों की खुशी लौटी, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद (लीड-1)

उधर कई स्थानों पर भारी हिमपात की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बुधवार को बंद कर दिया गया। कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाला यह इकलौता सड़क मार्ग है।

शिमला में मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार रात से शिमला और आसपास के इलाकों में इस मौसम में पहली बार भारी बर्फबारी हुई है। चार जनवरी को पहली बर्फबारी हुई थी लेकिन वह बहुत कम थी।

शिमला में बर्फबारी से यहां के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं। होटल क्लार्क के महाप्रबंधक डी.पी. भाटिया ने कहा कि अच्छी बर्फबारी से हमें ब्रिटिशकाल में ग्रीष्मकालीन राजधानी रही शिमला में पर्यटकों के लौटने की उम्मीद है।

शिमला के पर्यटन उद्योग को इन सर्दियों में रातों में तुलनात्मक रूप से अधिक तापमान और कम बर्फबारी के कारण नुकसान उठाना पड़ा था।

मनमोहन सिंह ने बताया कि शिमला के वाणिज्यिक स्थल माल, ऐतिहासिक रिज, यूएस क्लब और जाखू पहाड़ियों पर 15 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी हुई है।

शिमला के नजदीक स्थित पर्यटन स्थलों, कुफरी, फागू और नरकंडा में भी भारी बर्फबारी हुई है।

उधर श्रीनगर में एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया, "ताजा हिमपात के कारण राजमार्ग पर स्थित जवाहर सुरंग में काफी फिसलन हो गई है इसलिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।" सुबह से ही घाटी में हिमपात जारी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया, "घाटी के अधिकतर हिस्से में आज हल्का से भारी हिमपात होने की उम्मीद है। कुपवाड़ा जिले के माचिल, बांदीपोरा के गुरेज और गांदेरबल के बालताल व कारगिल जिले के द्रास आदि स्थानों में तेज हिमपात हो सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+