जिल्लुर रहमान बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति निर्वाचित (लीड-1)

स्टार ऑनलाइन की ओर से बुधवार को कहा गया कि राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने के पहले रहमान संसद की सदस्यता व सदन में उपनेता पद से इस्तीफा देंगे।

अवामी लीग के 79 वर्षीय वरिष्ठ नेता रहमान को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, क्योंकि राष्ट्रपति पद के लिए किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।

उधर, वर्तमान राष्ट्रपति इयाजुद्दीन अहमद ने बुधवार को सुबह राष्ट्रपति भवन से विदा ले ली।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जिल्लुर रहमान ने शपथ ग्रहण की पूर्व संध्या पर देश की बेहतरी के लिए काम करने का अपना संकल्प जताया है।

रहमान ने कहा, "लोगों की बेहतरी व लोकतंत्र की हिफाजत के लिए मैं अपनी सीमित क्षमता के भीतर हर संभव कोशिश करूंगा। आप सभी जानते हैं कि राष्ट्रपति के पास सीमित अधिकार होते हैं। लेकिन इस सीमितता के बीच भी मुझसे जितना भी बन पड़ेगा करूंगा।"

बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के घनिष्ठ सहयोगी व स्वतंत्रता सेनानी जिल्लुर रहमान ने उस दौर में अवामी लीग को नेतृत्व प्रदान किया था, जब वर्तमान प्रधानमंत्री शेख हसीना जेल में थीं।

छात्र जीवन से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले रहमान बांग्लादेश के अस्तित्व में आने से पहले प्रांतीय विधानसभा के लिए चुने गए थे। बांग्लादेश की आजादी के बाद वह पांच बार संसद के लिए चुने गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+