दिल्ली में जल्द शुरू होगी पेड़ों के लिए एंबुलेंस सेवा

एनडीएमसी ने कहा है कि वह इस साल अप्रैल तक पेड़ों के लिए एंबुलेंस सड़कों पर उतारने की कोशिश में जुटी है। ये एंबुलेंस पेड़ों को कीड़ों और परजीवियों से मुक्ति दिलाएंगी।

एनडीएमसी के प्रवक्ता आनंद तिवारी ने आईएएनएस से कहा, "हम पेड़ बचाओ अभियान के तहत जल्द ही एंबुलेंस लाने की तैयारी कर रहे हैं। इन एंबुलेंसों के सहारे हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरे शहर के पेड़ों की देखरेख करेंगे।"

दिल्ली शहर के रखरखाव का जिम्मा तीन नगरीय निकायों के पास है। एनडीएमसी के पास मध्य दिल्ली के वे इलाके हैं, जहां सरकारी दफ्तर और राजनयिकों के निवास हैं। एनडीएमसी के कार्यक्षेत्र में राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और उच्चतम न्यायालय जैसी प्रमुख इमारतें भी आती हैं।

तिवारी ने बताया कि एनडीएमसी को देहरादून स्थिति वन शोध संस्थान की रिपोर्ट के माध्यम से पता चला कि उसके कार्यक्षेत्र में आने वाले शहर के पेड़ों की स्थिति अच्छी नहीं है। इस लिहाज से उन्हें बचाना जरूरी है और यही सोचकर एनडीएमसी ने एंबुलेंस सेवा शुरू करने का फैसला किया है।

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+